तेजस्वी का नीतीश सरकार पर तीखा प्रहार: ‘महिला रोजगार योजना’ को बताया भ्रामक,BJP पर लगाया ‘जंगलराज’ का आरोप
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता, तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘महिला रोजगार योजना’ की शुरुआत पर सरकार पर तीखा हमला बोला। राजधानी पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए, उन्होंने केंद्र सरकार से इस योजना में केंद्रीय सहायता के बारे में स्पष्टीकरण मांगा।
तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया, "प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की सरकार बताएं कि क्या इस ‘महिला रोजगार योजना’ में केंद्र का एक भी पैसा लगा है?" उन्होंने आरोप लगाया कि यह योजना महज़ कुछ महीनों का दिखावा है, जिसके बाद महिलाओं से ₹10,000 तक की राशि की वसूली की जाएगी।
"क्या हमारी सरकार में महिलाएं बाहर नहीं निकलती थीं?"
प्रधानमंत्री द्वारा राजद के शासनकाल में महिलाओं के घर से बाहर न निकलने के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा, "आप आंकड़ों की जांच कर लें, कितनी महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। हमारे 17 महीनों के कार्यकाल में भी क्या महिलाएं सड़कों पर नहीं निकलती थीं? उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे ऐसे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।" उन्होंने बलात्कार और हत्या की घटनाओं के आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
रोहिणी आचार्य पर विवाद पर चुप्पी:
अपनी बहन रोहिणी आचार्य पर हो रहे विवाद पर पूछे जाने पर, तेजस्वी यादव ने कहा, "वह हमारी बहन हैं और उन्होंने हमें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने लालू जी को अपनी किडनी दी। हालांकि, उनकी कभी भी पार्टी से टिकट मांगने या कोई पद हासिल करने की इच्छा नहीं रही है, और न ही उन्होंने किसी को टिकट दिलाने का प्रयास किया है।"
"हम बिहार को देंगे भ्रष्टाचार मुक्त सरकार"
तेजस्वी ने बिहार में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के अपने लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने 2005 से पहले के कथित ‘जंगलराज’ का जिक्र करते हुए कहा, "क्या यह जंगलराज नहीं था जब किसी पत्रकार को मंत्री द्वारा पीटा जाता था और पुलिस मामला दर्ज करने से मना कर देती थी, और नेता प्रतिपक्ष को जाकर मामला दर्ज कराना पड़ता था?"
अवेयर मीडिया नेटवर्क
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में डेढ़ दर्जन मौजूदा विधायकों का टिकट काटेगी BJP! अमित शाह की बैठक में लगेगी मुहर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


