न्यूयॉर्क में दर्दनाक हादसा: नाव पलटने से मां और मासूम बच्ची की गई जान, ऑपरेटर पर कानूनी शिकंजा कसा।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
New York के पास नाव पलटने से मां और 5 महीने की बच्ची की मौत, ऑपरेटर पर केस दर्ज

न्यूयॉर्क: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से मां और मासूम बेटी की मौत

न्यूयॉर्क, नौ अगस्त (एपी): न्यूयॉर्क के बंदरगाह क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक नौका के पलटने से सवार एक महिला और उसकी महज पांच महीने की मासूम बेटी की जान चली गई। इस हादसे के बाद नाव चलाने वाले व्यक्ति पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। अमेरिकी तटरक्षक बल ने रविवार को जानकारी दी कि अधिकारी इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रहे हैं कि क्या इस नाव का इस्तेमाल अवैध रूप से यात्रियों को किराये पर लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा था।

अमेरिकी तटरक्षक बल के अनुसार, शनिवार रात करीब 10:25 बजे ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ के लिए मशहूर लिबर्टी द्वीप के पास 22 फुट लंबी एक ‘बेलाइनर स्पीडबोट‘ अचानक पलट गई। अधिकारियों ने बताया, “पुलिस के मौके पर पहुँचने से पहले ही 12 लोगों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया था। इसके बाद पुलिस के गोताखोरों ने पानी के भीतर से 27 वर्षीय महिला और उसकी पांच महीने की बेटी को ढूंढ निकाला।”

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

तटरक्षक बल ने बताया कि नाव में सवार अन्य सभी लोगों की हालत स्थिर है। अमेरिकी तटरक्षक बल के न्यूयॉर्क सेक्टर की कमांडर कैप्टन डोरीन मैकार्थी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “पिछली रात हुई इस दुर्घटना में जान जाने की खबर से हमें गहरा दुख है। इस बेहद कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार और उनके प्रियजनों के साथ हैं।

हम अपनी सहयोगी एजेंसियों और उस मददगार नाव के तहे दिल से आभारी हैं, जिसने अत्यंत तत्परता और बहादुरी से कार्रवाई करते हुए लोगों को डूबने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version