डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाने के लिए ये शर्त रखी है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाने के लिए ये शर्त रखी है
डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटाने के लिए ये शर्त रखी है

AMN. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान के साथ संभावित वार्ता से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. अब उन्होंने ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी हटाने के मुद्दे पर यह बयान दिया है. अब उन्होंने कहा कि जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता, अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच नई बातचीत होगी या नहीं, इस पर अनिश्चितता के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा है कि एक हफ्ते पहले शुरू हुई यह नाकेबंदी ईरान को पूरी तरह से तबाह कर रही है और अमेरिका इस संघर्ष में अग्रणी है.

दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम कल समाप्त हो रहा है, लेकिन इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता का दूसरा दौर आगे बढ़ेगा या नहीं।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अभी तक अपना देश नहीं छोड़ा है

हालांकि बैठक की संभावना को देखते हुए पाकिस्तान में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक अपने देश से पाकिस्तान के लिए रवाना नहीं हुए हैं. दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत में वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं. आपको बता दें कि दोनों पक्षों के बीच इस संघर्ष के दौरान पहली बार अमेरिका ने ईरान के झंडे वाले किसी मालवाहक जहाज को रोका और जब्त कर लिया. जहाज ने रविवार को नाकाबंदी पार करने का प्रयास किया था.

पीसी: एक्सियोस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *