AMN. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद फिर से युद्ध छिड़ गया है, लेकिन हालिया तनाव के बावजूद पर्दे के पीछे कूटनीतिक कोशिशें जारी हैं. दोनों देशों के बीच तकनीकी स्तर की अगले दौर की वार्ता कतर की राजधानी दोहा में प्रस्तावित है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होगी.
ट्रंप ने क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रंप का कहना है कि ईरान ने खुद इस मुलाकात का अनुरोध किया था. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है. उन्होंने कहा कि 17 जून को दोनों देशों के बीच हुए एमओयू को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी.
क्या कह रहे हैं अधिकारी?
खबरों की मानें तो अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ दोहा के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर उनके साथ यात्रा कर रहे थे या नहीं. उधर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई राजनीतिक बातचीत तय नहीं है.
pc-msn.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)यूएस ईरान वार्ता(टी)होर्मुज स्ट्रेट(टी)डोनाल्ड ट्रम्प(टी)जेरेड कुशनर(टी)कतर दोहा(टी)कूटनीति
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


