AMN. राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर सौंपा गया है. अब फैजाबाद बार एसोसिएशन, अयोध्या ने सोमवार को फैसला किया कि उसका कोई भी सदस्य राम मंदिर के चंदे की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा. साथ ही चेतावनी दी कि जो भी वकील इस फैसले का उल्लंघन करेगा उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
ये दिया अल्टीमेटम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक एजेंसी के मुताबिक बार एसोसिएशन की बैठक में वकीलों ने मांग की कि मंदिर प्रबंधन से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अयोध्या छोड़ देना चाहिए. वकीलों ने चेतावनी दी कि अगर ये तीनों तीन दिन के भीतर नहीं हटे तो पूरी अयोध्या नगरी को जाम कर दिया जाएगा और किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. बार ने 2005 में इसी तरह का निर्णय लिया था, जब वकीलों ने तत्कालीन अस्थायी राम मंदिर पर आतंकवादी हमले के बाद आरोपियों का बचाव नहीं करने का फैसला किया था। यह निर्णय एसोसिएशन की आमसभा में लिया गया.
ये फैसला लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र जयसवाल ने कहा कि मंदिर के प्रसाद की चोरी से हम सभी की भावनाओं को ठेस पहुंची है. फैजाबाद के वकील गिरफ्तार आरोपियों की ओर से केस न लड़ने पर सहमत हो गए हैं. बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्ताव के मुताबिक, आरोपी की ओर से पेश होने वाले किसी भी वकील को 5 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा.
pc-kailash-yatra.org
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


