इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान में बरपाया कहर, 1000 ठिकानों पर किया हमला, इतने लोगों की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान में बरपाया कहर, 1000 ठिकानों पर किया हमला, इतने लोगों की मौत
इजराइल-अमेरिका ने मिलकर ईरान में बरपाया कहर, 1000 ठिकानों पर किया हमला, इतने लोगों की मौत

AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दिन भी युद्ध जारी है. इजराइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान में कहर बरपाया है. यहां तक ​​कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई है. कई प्रमुख सैन्य अधिकारी भी मारे गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के 1000 ठिकानों पर हमला किया. इज़रायली सेना के अनुसार, युद्ध के पहले 30 घंटों में 2,000 से अधिक बम गिराए गए। हालांकि, ईरान की ओर से भी करारा जवाब मिला है. ईरान ने इजरायल समेत 9 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया. युद्ध को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ी बात कही है. उन्होंने अब कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले तेज होंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को ईरान के हमले में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. अब उसने कहा है कि वह ईरान पर तब तक हमला करता रहेगा जब तक वह इन मौतों का बदला नहीं ले लेता।

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया है. इन हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत की भी खबर है.

सत्ता संभालने के लिए अस्थायी समिति

पहले ही दिन इजराइल और अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई थी. इन हमलों में 48 ईरानी नेताओं के शामिल होने की खबर है. ईरान में सत्ता संभालने के लिए गठित तीन सदस्यीय अस्थायी समिति में राष्ट्रपति मसूद पज़ाखियान, न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी एज़ेही और मौलवी अलीरेज़ा अराफ़ी को शामिल किया गया है।

पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *