नमाज पढ़ते फिलिस्तीनी पर चढ़ा दी गाड़ी, इजरायली सैनिक ने दिखाया नफरत का खौफनाक मंजर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
इस शीर्षक को एक नया, आकर्षक रूप में बदलें और केवल एक ही परिणाम दें,कोई निर्देश न दे: नमाज पढ़ते फिलिस्तीनी पर चढ़ा दी गाड़ी, इजरायली सैनिक ने दिखाया नफरत का खौफनाक मंजर
नमाज पढ़ते फिलिस्तीनी पर चढ़ा दी गाड़ी, इजरायली सैनिक ने दिखाया नफरत का खौफनाक मंजर

पिछले 2 साल से इजराइल और हमास के बीच जंग चल रही है जिसमें 70 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। लेकिन इस जंग के बीच वेस्ट बैंक के इलाके से एक हैरान कर देने वाला फुटेज सामने आया है। इजरायली सैनिक जो कि एक रिजर्व सैनिक है, उसने फिलिस्तीनी शख्स पर उस वक्त गाड़ी चढ़ा दी जब वह नमाज पढ़ रहा था। इससे पहले इस शख्स ने गोलियां बरसाई थी। इजरायली मीडिया की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि फुटेज में एक शस्त्रधारी व्यक्ति फिलिस्तीनी शख्स पर गाड़ी दौड़ा रहा है। जिसमें यह भी कहा गया है कि वह व्यक्ति आरक्षित श्रेणी यानी कि रिजर्व सैनिक था और उसकी सैन्य सेवाएं खत्म कर दी गई थी।

बयान में आगे कहा गया है कि आरक्षित सैनिक ने अपने अधिकारों का गंभीर उल्लंघन किया। इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उसका हथियार छीन लिया गया है। इसके अलावा अब उसे घर में ही नजरबंद रखा गया है। इसरली पुलिस ने रॉयटर्स को तुरंत जवाब नहीं दिया। वाहन से हमले के बाद फिलिस्तीनी शख्स को अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि वह इस हमले के दौरान बच गया। यहां पर जांच के बाद उसे घर भेज दिया गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स सड़क पर नमाज पढ़ रहा है। तभी सिविलियन कपड़ों में एक व्यक्ति ऑफ रोड वाहन पर सवार होकर आता है। उसके कंधे पर बंदूक टंगी हुई है।

वो वाहन को नमाज कर रहे व्यक्ति के ऊपर चढ़ा देता है। आपको बता दें कि वेस्ट बैंक में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार इस साल वेस्ट बैंक में इसराइली नागरिकों द्वारा फिलिस्तीनियों पर किए गए हमलों के मामलों में अब तक का सबसे हिंसक साल रहा। इसमें 750 से ज्यादा लोग घायल हुए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 7 अक्टूबर 2023 से 17 अक्टूबर 2025 के बीच पश्चिमी किनारे में 1000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए।

Shocking footage shows an armed Israeli settler driving a four-wheel-drive vehicle and deliberately running over a Palestinian worshipper for no apparent reason, then continuing to try to push him off the road. The incident occurred near Ramallah. pic.twitter.com/4RQuY3jdLv

 


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *