बड़ी खबर: ट्रंप का ‘ट्रुथ’ धमाका! क्या कल खत्म होगा होर्मुज जलडमरूमध्य का गतिरोध?
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक चौंकाने वाला ऐलान करते हुए लिखा, “कल ऐतिहासिक डील साइन होने जा रही है और इसके फौरन बाद ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) दुनिया के लिए खोल दिया जाएगा।” ट्रंप का यह बयान एक ऐसे संवेदनशील समय पर आया है, जब समूचा क्षेत्र कूटनीतिक हलचलों और गहन वार्ताओं के दौर से गुजर रहा है।
इस बीच, पाकिस्तान ने भी इस बड़ी हलचल की पुष्टि करते हुए संकेत दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के अनुसार, दोनों देशों के बीच समझौते की रूपरेखा तैयार है और रविवार को एक ‘इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर’ समारोह के जरिए इस डील पर आधिकारिक मुहर लगने की पूरी संभावना है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


