वाशिंगटन की सख्त शर्तों और तेहरान की अपनी मांगों के बीच, राष्ट्रपति ट्रंप अब ईरान के साथ एक समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। इस कूटनीतिक रस्साकशी के बीच रविवार को पाकिस्तान ने दोनों देशों को मेज पर लाने के लिए मध्यस्थता की नई पहल की। ईरानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, उनकी मुख्य मांगों में जब्त संपत्तियों की वापसी और आर्थिक प्रतिबंधों का खात्मा शामिल है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और हालिया ड्रोन हमलों के बीच तेहरान ने साफ किया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सहित किसी भी पड़ोसी देश से उसकी कोई निजी शत्रुता नहीं है।
इसे भी पढ़ें: मोदी के यूरोप दौरे से लौटते ही ईरान पर कहर बरपाने वाला है अमेरिका? Operation Epic Fury 2.0 को लेकर आया दुनिया हिलाने वाला अपडेट
पाकिस्तान की मध्यस्थता: शांति प्रस्तावों पर आर-पार की बातचीत
पाकिस्तानी दूतों के जरिए अमेरिका और ईरान के बीच गुप्त संदेशों और शांति प्रस्तावों का लेन-देन तेज हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष अपनी शर्तों में लगातार संशोधन कर रहे हैं ताकि किसी बीच के रास्ते पर पहुंचा जा सके। हालांकि, यूरेनियम संवर्धन का मुद्दा अब भी सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है। अमेरिका जहां ‘जीरो संवर्धन’ की अपनी दो दशक पुरानी मांग पर कायम है, वहीं ईरान ने इस पर झुकने से इनकार कर दिया है। हालांकि, ताजा संकेतों से पता चलता है कि ईरान 3 से 5 साल की बेहद संक्षिप्त अवधि के लिए संवर्धन रोकने पर विचार कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: मोदी के सामने अचानक क्या चिल्लाया ये शख्स, क्यों हंसने लगे हजारों लोग !
ट्रंप की चेतावनी और दहकता तेल बाजार: कीमतों में आया भारी उछाल
डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी ने दुनिया भर के बाजारों में खलबली मचा दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान के पास समझौते के लिए ‘समय निकला जा रहा है’। इस बयान के आते ही सोमवार को वैश्विक तेल कीमतों में आग लग गई। ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 110.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो युद्ध की आहट से पहले के मुकाबले 50% अधिक है। इसी तरह, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) की कीमतें भी 1.8 प्रतिशत बढ़कर 107.28 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गईं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


