AMN. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिका की ओर से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात ईरान पर नए हवाई हमले किए।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने यह जानकारी दी है. कमांड ने कहा कि रविवार शाम 7 बजे से ईरान के खिलाफ हमलों की एक नई लहर शुरू की गई। ईरान की उन सैन्य क्षमताओं को नष्ट करने के लिए अमेरिका द्वारा हमले किये गये हैं। कमांड ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि ईरान के खिलाफ यह अभियान लगातार नौवीं रात जारी है और जरूरत पड़ी तो आगे भी हमले किए जाएंगे.
कमांड ने यह भी कहा कि 18 जुलाई को उत्तरी इराक में मार गिराए गए ईरानी एकतरफा हमले वाले ड्रोन के मलबे में नियंत्रित विनाश के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें एक अमेरिकी सैनिक की जान चली गई। इस युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. इससे एक दिन पहले पेंटागन ने जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत की जानकारी दी थी.
ईरान ने भी हमला किया है
अमेरिका की ओर से लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे हैं. उत्तर-पश्चिमी शहर ताब्रीज़ में पहली बार कम से कम तीन विस्फोट सुने गए। दक्षिण-पश्चिम में बुशहर और होर्मोज़गन में भी विस्फोट हुए हैं। दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान के कोणारक और बंदरगाह शहर चाबहार में भी हवाई हमले की जानकारी मिली है। दूसरी ओर, कुवैत ने भी दावा किया है कि ईरान ने समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाने वाले अल-सुबिया बिजली उत्पादन और संयंत्र को निशाना बनाया है।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


