AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के कारण दुनिया भर के बाजारों में हलचल मची हुई है। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है.
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत भरी खबर है। खबर ये है कि आज दोपहर चांदी की कीमत में भारी गिरावट आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 2,70,484 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करने वाली चांदी दोपहर तक करीब 8,484 रुपये गिर गई है।
इससे चांदी की कीमत 2,62,000.00 रुपये पर आ गई है। आज सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है। सुबह जो सोना 1,62,598 रुपये पर पहुंच गया था, दोपहर 12 बजे के बाद वह 1,61,350.00 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस तरह सोने में करीब 1,248 रुपये की गिरावट आ चुकी है। आपको बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।
पीसी: ज़ीबिज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


