AMN. सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. अब दिल्ली सरकार ने एक ऐसी योजना को मंजूरी दे दी है जिसका सीधा फायदा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा. दिल्ली सरकार ने अब होली और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों पर राज्य के लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दे दी है।
रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी के पास वैध राशन कार्ड होना आवश्यक है। जिस नाम से राशन कार्ड बना है उसी नाम से गैस कनेक्शन होना जरूरी है. लाभार्थी का बैंक खाता भी आधार से लिंक होना चाहिए। केवाईसी अपडेट होनी चाहिए. मोबाइल नंबर भी आधार से लिंक होना चाहिए.
इससे आपको डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकारी गैस सिलेंडर मिलने के बाद लाभार्थी के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. इससे त्योहार के दौरान लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री abplive से प्राप्त और संपादित की गई है
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


