AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम अपडेट कर दिए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी राहत नहीं दी है. कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल 104.72 रुपये में मिलेगा. यहां एक लीटर डीजल के लिए 90.21 रुपये चुकाने होंगे. राज्य के कई जिलों में पेट्रोल का ताजा रेट 106 रुपये के आसपास है.
आज सरकारी तेल कंपनियों ने अलवर में पेट्रोल की कीमत 105.40, अनुपगढ़ में 106.21, बांसवाड़ा में 106.21, बारां में 105.03, दौसा में 105.48 और करौली में 105.75 प्रति लीटर तय की है. जबकि बीकानेर में 106.20 रुपये, चूरू में 106.20 रुपये, गंगानगर में 106.21 रुपये, नागौर में 105.88 रुपये और उदयपुर में 105.80 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल खरीदना होगा। राजस्थान में दोनों ईंधन की कीमतों में काफी समय से कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
पीसी:reagent.co.uk
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


