AMN. अगर आप अपनी कार का टैंक फुल कराने जा रहे हैं तो पहले सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज जारी पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों की लिस्ट जरूर देख लें।
आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी शुक्रवार को भी लोगों को पुरानी कीमत पर ही दोनों ईंधन खरीदना होगा। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
आज दोनों ईंधन के दाम रुपये में ये हैं.
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है
सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। हालांकि, पिछले काफी समय से कच्चे तेल की कीमतों में कई बड़ी गिरावट के बावजूद देश में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस कारण लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. कब कम होंगी कीमतें? इसका इंतजार हर कोई कर रहा है. दोनों ईंधन के महंगे होने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
PC:news24online
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


