जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय स्टार्टअप के लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है. इस संबंध में सीएम ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में भारत स्टार्टअप जगत में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है।
भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में आगे कहा कि हमारे युवाओं के इनोवेशन और अटूट साहस ने देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दी है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी सिद्ध किया है. हमारी सरकार राज्य के युवा उद्यमियों को हर संभव संसाधन, प्रोत्साहन और मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए इस अवसर पर हम सभी नवाचार को अपनी संस्कृति का हिस्सा बनाकर विकसित भारत और विकसित राजस्थान का निर्माण करने का संकल्प लें।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)इंडिया(टी)वर्ल्ड
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


