AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी जारी कर दी हैं. आज भी कंपनियों ने कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी न करके आम लोगों को राहत दी है. देश के प्रमुख शहरों में आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। हालांकि, लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। भविष्य में कीमतें बदल सकती हैं.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


