AMN. आम आदमी पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का इंतजार कर रहा है. उनका इंतजार अभी खत्म नहीं हो रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होने से इनकी कीमतें फिर बढ़ने की आशंका है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. आज भी नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपये चुकाने होंगे. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज कीमतें तय कर दी गई हैं.
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीज़ल ₹95.55
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीज़ल ₹104.40
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीज़ल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीज़ल ₹98.80
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीज़ल ₹100.92
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीज़ल ₹103.82
इसी आधार पर कीमतें तय होती हैं
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर आधारित हैं। कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती हैं। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच दोनों ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है. अब एक बार फिर दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.
PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


