AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. अमेरिका-इजराइल और ईरान विवाद खत्म नहीं होने के कारण दोनों ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की आशंका है.
आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. पिछले महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई है. इस महीने अब तक राहत मिली है.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


