AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, किसी तरह का बदलाव नहीं होने से आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है. लोगों को पुरानी कीमतों पर ही पेट्रोल-डीजल खरीदना होगा.
आज भी राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. देश के महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. लोग काफी समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनका इंतजार खत्म नहीं हो रहा है. सरकार और तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं।
पीसी:reagent.co.uk
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


