परिसीमन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी राज्य के हितों से खिलवाड़ है: जूली

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
परिसीमन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी राज्य के हितों से खिलवाड़ है: जूली
परिसीमन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी राज्य के हितों से खिलवाड़ है: जूली

जयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने परिसीमन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. इस संबंध में जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि परिसीमन जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी राज्य के हितों के साथ खिलवाड़ है. यह मुद्दा राजस्थान के राजनीतिक एवं लोकतांत्रिक भविष्य से जुड़ा है, जिस पर तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाकर ठोस निर्णय लिये जाने चाहिए। ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर सभी राजनीतिक दलों की राय ली जानी चाहिए और तत्काल सर्वदलीय बैठक आयोजित की जानी चाहिए, ताकि परिसीमन के तकनीकी और राजनीतिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हो सके. राजस्थान के अधिकारों और यहां की जनता के प्रतिनिधित्व से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

परिसीमन का राजस्थान पर व्यापक असर पड़ेगा. इससे लोकसभा और विधानसभा सीटों के साथ-साथ सामाजिक और भौगोलिक प्रतिनिधित्व भी बदल सकता है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार ऐसे संवेदनशील समय में कोई स्पष्ट रुख नहीं अपना सकी.

सरकार की कार्यप्रणाली भी गंभीर सवालों से घिरी हुई है

जूली ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली भी गंभीर सवालों के घेरे में है. जो सरकार समय पर निकाय और पंचायत चुनाव तक नहीं करा पा रही है, उससे इतने बड़े संवैधानिक बदलाव को प्रभावी ढंग से संभालने की उम्मीद कैसे की जा सकती है? जब बुनियादी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं तो केंद्र के समक्ष राज्य का पक्ष मजबूती से रखना भी संदिग्ध हो जाता है.

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री जनहित के गंभीर मुद्दों को छोड़कर खुद को आयोजनों और दिखावे तक ही सीमित रखे हुए हैं। सरकार चलाने के लिए स्पष्ट दृष्टि और गंभीरता की आवश्यकता होती है, जो वर्तमान सरकार में कहीं दिखाई नहीं देती।

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *