AMN. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. अब एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड 104.5 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. हालांकि, देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. आने वाले समय में दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं.
पीसी: मनी9लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


