AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी जारी कर दी हैं. आज भी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी है। यानी आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
लोगों को अब दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपये चुकाने होंगे. वहीं एक लीटर डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
आपको बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 को हुआ था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से आम आदमी लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतें कम होने का इंतजार कर रहा है. उनका इंतजार कब खत्म होगा ये तो वक्त ही बताएगा.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


