AMN. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है, जो इसी महीने जारी हो सकती है.
हालांकि, किस्त जारी होने से पहले किसानों को तीन काम करने होंगे, नहीं तो उनकी किस्त अटक सकती है। आज हम आपको इन्हीं कामों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सबसे पहला काम है ई-केवाईसी कराना। अगर ये काम नहीं किया तो किस्त अटक सकती है. किसानों को जमीन का सत्यापन भी कराना होगा.
इसके तहत किसानों की खेती योग्य भूमि का सत्यापन किया जाता है। वहीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार लिंकिंग भी करानी होगी. अगर इनमें से एक भी काम पूरा नहीं हुआ तो किसानों की 23वीं किस्त अटक सकती है. किसान इन कार्यों को प्राथमिकता से आज ही पूरा करा लें।
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


