AMN. केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में पीएम किसान सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. इस योजना में किसानों को सरकार की ओर से हर साल 3 किस्तों में 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. अब तक योजना की 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।
अब किसानों को 24वीं किस्त जारी होने का इंतजार है. योजना की राशि बढ़ाने को लेकर समय-समय पर चर्चा होती रहती है. अब इस संबंध में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहार ने लोकसभा में जानकारी दी है.
लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने चौहान से पूछा था कि क्या सरकार योजना की वार्षिक सहायता राशि 6000 रुपये से बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है? इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखित जवाब दिया है कि योजना की सहायता राशि बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


