AMN. किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपये दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक योजना की कुल 22 किश्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है. केंद्र सरकार की ओर से योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है.
अब किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री यानी यूनिक फार्मर आईडी बनानी होगी। सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब यह है कि जिन किसानों के पास यह आईडी नहीं है, उनकी 23वीं किस्त अटक सकती है।
सरकार के इस बदलाव के तहत अब बिना यूनिक फार्मर आईडी वाले किसान योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे. केंद्र सरकार द्वारा इसे कई राज्यों में अनिवार्य कर दिया गया है। इस आईडी के जरिए सरकार यह सुनिश्चित करती है कि पैसा सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में पहुंचे।
पीसी: ज़ीबिज़
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


