1 अप्रैल से बदल रहे हैं इनकम टैक्स के ये नियम, आप जानें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
1 अप्रैल से बदल रहे हैं इनकम टैक्स के ये नियम, आप जानें
1 अप्रैल से बदल रहे हैं इनकम टैक्स के ये नियम, आप जानें

AMN. आयकर नियमों में कुछ बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होने की संभावना है। ये बदलाव कार्ड लेनदेन और टैक्स रिकॉर्ड से संबंधित हैं। आज हम आपको इसी संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं. इन नियमों का सीधा असर देश के करोड़ों लोगों पर पड़ेगा. इसके तहत अगर एक वित्तीय वर्ष में एक या अधिक क्रेडिट कार्ड बिल का कुल भुगतान 1 लाख रुपये या उससे अधिक नकद है, तो इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी जाएगी।

वहीं अगर 10 लाख रुपये या उससे अधिक का भुगतान किसी गैर-नकद मोड के माध्यम से किया जाता है, तो भी इसकी सूचना बैंक या कार्ड जारी करने वाली संस्था द्वारा की जाएगी। बड़ी रकम का लेनदेन अब मॉनिटरिंग सिस्टम में अपने आप दर्ज हो जाएगा।

एक बदलाव यह है कि डिजिटल भुगतान को और बढ़ावा देते हुए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग को भी कर भुगतान के वैध इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के रूप में मान्यता दी जाएगी। ऐसा करने से टैक्स चुकाना आसान और तेज हो जाएगा.

कार्ड के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी

अगर कंपनी की ओर से कोई क्रेडिट कार्ड आधिकारिक इस्तेमाल के लिए दिया गया है तो उसके खर्चों पर टैक्स का प्रावधान भी स्पष्ट किया गया है। क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय पैन अवश्य प्रदान किया जाना चाहिए। ये दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। एक और बड़ा बदलाव यह है कि पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय एड्रेस प्रूफ के तौर पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट दिया जा सकेगा। हालाँकि, यह तीन महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।

PC:thehansindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री abplive से प्राप्त और संपादित की गई है


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *