सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज, आज आ सकते हैं जयपुर

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज, आज आ सकते हैं जयपुर
सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज, आज आ सकते हैं जयपुर

AMN. बॉलीवुड स्टार सलमान खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। उन्हें अब तक कई विवादों का सामना करना पड़ा है. अब इस दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ पान मसाला विज्ञापन मामले में केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई जयपुर जिला उपभोक्ता न्यायालय में हो रही है।

खबरों के मुताबिक, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (जयपुर द्वितीय) के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके सलमान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है और उन्हें आज पेश होने का आदेश दिया है. ऐसे में देखना ये होगा कि सलमान खान आज पेशी के लिए जयपुर आएंगे या नहीं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयपुर जिला उपभोक्ता अदालत ने पुलिस कमिश्नर को वारंट तामील कराने का निर्देश दिया है. शिकायतकर्ता योगेन्द्र सिंह की अवमानना ​​याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने जमानती वारंट जारी किया है.

ये आरोप सलमान खान पर लगा है

याचिका में जानकारी दी गई कि आयोग द्वारा 6 जनवरी को राजश्री पान मसाला के प्रचार-प्रसार और विज्ञापन पर लगाई गई अंतरिम रोक के बावजूद ये विज्ञापन जारी हैं, जो आयोग की अवमानना ​​है. राजश्री पान मसाला कंपनी और उसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान पर ‘केसर युक्त इलायची’ और ‘केसर युक्त पान मसाला’ के नाम पर भ्रामक विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया है। इन पर आयोग ने 6 जनवरी को रोक लगा दी थी। वहीं बॉलीवुड अभिनेता सलमान के वकालतनामे पर हस्ताक्षरों की एफएसएल जांच और जवाब के लिए उनके हस्ताक्षर का नमूना मांगा गया था। इसके लिए 16 जनवरी को सलामान खान को कोर्ट में पेश होने का वारंट जारी किया गया था.

PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *