स्पोर्ट्स डेस्क. गुरुवार को बीसीए स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स पर रिकॉर्ड जीत दर्ज कर दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 203 रन बनाए.
जवाब में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने खिताब जीतने के लिए रिकॉर्डतोड़ रन चेज किया और 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने अर्धशतकीय पारी खेली. टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा लक्ष्य हासिल किया गया है.
वड़ोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए 2026 के फाइनल में स्मृति मंधाना ने महज 41 गेंदों में 87 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. वह अब महिला प्रीमियर लीग फाइनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर आरसीबी की जॉर्जिया वोल हैं, जिन्होंने इस फाइनल में 54 गेंदों में 79 रनों की अहम पारी खेली थी.
ये रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम दर्ज हुआ
इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबॉर्न स्टेडियम में 66 रन बनाए थे। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस की स्टार बल्लेबाज नैट सीवर-ब्रंट हैं, जिन्होंने साल 2023 के फाइनल में 55 गेंदों पर 60 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गुरुवार को खेले गए फाइनल में 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर रहीं।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


