बर्थडे स्पेशल: अमृता सिंह की पहली ही फिल्म थी सुपरहिट, यहीं से की थी पढ़ाई, जानिए ये दिलचस्प बातें

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
बर्थडे स्पेशल: अमृता सिंह की पहली ही फिल्म थी सुपरहिट, यहीं से की थी पढ़ाई, जानिए ये दिलचस्प बातें
बर्थडे स्पेशल: अमृता सिंह की पहली ही फिल्म थी सुपरहिट, यहीं से की थी पढ़ाई, जानिए ये दिलचस्प बातें

AMN. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह का आज जन्मदिन है. आज 68 साल की हो चुकीं अमृता सिंह का जन्म आज ही के दिन यानी 9 फरवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको अमृता सिंह से जुड़ी दिलचस्प बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस अमृता सिंह ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1983 में रिलीज हुई धर्मेंद्र निर्मित फिल्म बेताब से की। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्हें 1985 में सुपरहिट फिल्म मर्द में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म आइना के लिए अमृता सिंह को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

अपने बॉलीवुड करियर में अमृता सिंह को मेगास्टार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, अनिल कपूर, विनोद खन्ना, संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला है। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है.

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)जन्मदिन विशेष(टी)अमृता सिंह(टी)हिंदी समाचार(टी)बॉलीवुड समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *