प्यार की कड़वी दास्तां: जब ‘पैसे’ ने तोड़ी ‘जुबली स्टार’ की प्रेम कहानी, तबाह हुआ करियर, सालों बाद छलका दर्द

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
प्यार की कड़वी दास्तां: जब 'पैसे' ने तोड़ी 'जुबली स्टार' की प्रेम कहानी, तबाह हुआ करियर, सालों बाद छलका दर्द
Love Story: 'पैसे के लिए छोड़ा', जुबली स्टार ने बर्बाद किया इस खूबसूरत हसीना का करियर, सालों बाद खुला राज | Painful Love story: Sulakshana Pandit's sister Vijayta Pandit said Rajendra Kumar and Kumar Gaurav ruined my career and Life, Hindi

80s की ‘लवस्टोरी’ की वो अधूरी प्रेम कहानी, जिसने विजेता पंडित की जिंदगी बिखेर दी!

नई दिल्ली: 6 नवंबर 2025 को 80 के दशक की मशहूर अदाकारा सुलक्षणा पंडित ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से बीमार और लाइमलाइट से दूर सुलक्षणा की प्रेयर मीट में उनकी छोटी बहन और एक वक्त की खूबसूरत अभिनेत्री विजेता पंडित भी पहुंचीं। वे अपनी बहन को याद कर काफी भावुक हो गईं।

“सुलक्षणा मेरी बहन नहीं, मेरी माँ थी। मैं अनाथ हो गई, मेरा सबकुछ खत्म हो गया,” बिलखतीं आँखों और भरे हुए गले से विजेता ने कहा।

यह सब याद तब आया जब 1981 में आई ‘लवस्टोरी’ फिल्म की चर्चा हुई। इसी फिल्म से ‘जुबली स्टार’ राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च किया था। फिल्म में कुमार गौरव के साथ विजेता पंडित ने भी डेब्यू किया था। पर्दे पर इस चंचल, शोख हसीना को देख लोग दीवाने हो गए थे। कुमार गौरव और विजेता की जोड़ी रातों-रात सुपरहिट हो गई और उनके अफेयर की खबरें भी उड़ने लगीं। मगर, पर्दे पर जहां ये जोड़ी हिट थी, वहीं असल जिंदगी में ये ‘लवस्टोरी’ अधूरी रह गई।

असल जिंदगी की ‘लवस्टोरी’ क्यों रह गई अधूरी?

सालों बाद, विक्की लालवानी से बातचीत में विजेता पंडित ने इस राज से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा, “कुमार गौरव मेरी जिंदगी में एक तूफान की तरह आए, जिसने मुझे पर्सनली और प्रोफेशनली बर्बाद कर दिया। उन्होंने मुझे ऐसा घाव दिया जो कभी भर नहीं पाया।”

राजेंद्र कुमार को विजेता पंडित क्यों नहीं थे पसंद?

विजेता ने बताया, “कुमार गौरव वो पहले इंसान थे, जिन्हें मैंने जिंदगी में ‘आई लव यू’ कहा था। वे अक्सर मेरे घर आते थे, मेरे परिवारवालों के साथ समय बिताते थे, लगता था वे मेरी फैमिली का हिस्सा हैं। लेकिन उनके पिता राजेंद्र कुमार को मैं बिल्कुल पसंद नहीं थी।”

उन्होंने आगे कहा, “उन दिनों मुझे और कुमार गौरव को साथ में साइन करने के लिए प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी हुई थी, लेकिन उनके पिता ने मुझे उनके साथ काम नहीं करने दिया। मेरा करियर वहीं खत्म हो गया। मैं एक अपाहिज व्यक्ति की तरह थी, मैं क्या कर सकती थी?”

‘कुमार गौरव ने मुझे लंबा इंतजार करवाया’

“पहले उन्होंने (राजेंद्र कुमार) मेरा ब्रेनवॉश किया और फिर मुझे फिल्मों से निकलवाया। उनका मानना था कि ‘लवस्टोरी’ फिल्म केवल कुमार गौरव की वजह से चली, मेरे कारण नहीं। कुमार गौरव ने मुझे लंबा इंतजार करवाया, मुझे अंधेरे में रखा। वे कहते थे कि हमें शादी के लिए घरवालों को मनाना पड़ेगा।”

‘मुझे बिना बताए कुमार गौरव ने सुनील दत्त की बेटी से की शादी’

“लेकिन फिर अचानक एक दिन मुझे पता चला कि कुमार गौरव सुपरस्टार सुनील दत्त की बेटी नम्रता से शादी कर रहे हैं। मुझे ये खबर बाहर वालों से मिली थी। आपको यकीन नहीं होगा, उस दिन से तीन रोज पहले ही कुमार गौरव ने मुझे ‘आई लव यू’ बोला था। मुझे नहीं पता कि वो नम्रता से शादी करने को कैसे तैयार हुए। उन्होंने मुझसे ज़िक्र तक नहीं किया कि मैं शादी करने जा रहा हूँ। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि उस वक्त मेरे ऊपर और मेरे घरवालों पर क्या बीती होगी?”

विजेता पंडित का दर्द: ‘सुनील दत्त की बेटी मुझसे ज्यादा धनी थी’

“हम गहरे सदमे में थे। कुमार गौरव ने मुझसे बात तक नहीं की। उनकी बहन नम्रता के साथ मैं पढ़ा करती थी और सुनील दत्त की बेटी मुझसे ज्यादा धनी, पैसे वाली थी। यही प्रमुख कारण था राजेंद्र कुमार का मुझे ना पसंद करने का। पर्सनली तो मैंने एक्टर को खो ही दिया, लेकिन इसके बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया। राजेंद्र कुमार ने मुझे हर उस फिल्म से निकलवा दिया जो मैंने उनके बेटे के साथ साइन की थी।”

कुमार गौरव और नम्रता दत्त ने 1984 में की शादी

आपको बता दें कि कुमार गौरव और नम्रता दत्त ने 1984 में शादी की और उनकी दो बेटियां हैं, साची और सिया। जबकि कुमार गौरव से धोखा खाने के बाद विजेता ने काम पर फोकस करना शुरू किया। कुछ साल बाद उन्होंने ‘मोहब्बत’ (1985) से फिल्म से वापसी की, जो एक अच्छी हिट साबित हुई।

समीर मलकान से शादी की, लेकिन हो गया तलाक

इसके बाद उन्होंने समीर मलकान से शादी की, जिन्होंने उन्हें ‘कार थीफ’ (1986) में निर्देशित किया था। लेकिन ये शादी भी ज्यादा चली नहीं और इनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे हैं। लेकिन कुदरत की कठोरता देखिए, आदेश श्रीवास्तव का 51 बरस में कैंसर के चलते निधन हो गया। तब से विजेता अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। इस बीच उन्होंने काफी आर्थिक तंगी का भी सामना किया है।



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *