‘महायोद्धा रामा 3डी’ मूवी रिव्यू:
बॉलीवुड में सबसे मुनाफे वाले दिवाली फ्राइडे पर खान तिकड़ी और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स की भी फिल्में नदारद हैं। साथ ही दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने के विकल्प में ‘महायोद्धा रामा इन 3डी’ रिलीज हो रही है। रामायण की कहानी पर आधारित फिल्म ‘महायोद्धा रामा इन 3डी’ में, आधुनिक थ्री डी और कुणाल कपूर, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, गुलशन ग्रोवर, मुकेश ऋषि, सुचित्रा पिल्लई, स्वर्गीय गुफी पेंटल जैसे बॉलीवुड एक्टर्स के वाइस ओवर प्रमुख आकर्षण हैं।
‘महायोद्धा रामा इन 3डी’ की शुरुआत में ही बता दिया जाता है कि फिल्म की कहानी वाल्मीकि रचित रामायण पर आधारित है। अभी तक दर्शकों ने गोस्वामी तुलसीदास की रामायण पर आधारित फिल्में और धारावाहिक देखते रहे हैं। फिल्म की शुरुआत रावण की कठिन तपस्या से शुरू होती है। रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा उसे वरदान मांगने को कहते हैं। रावण गरजते हुए कहता है ‘मुझे सब चाहिए।’ वरदान मिलने के बाद रावण सूरज, चंद्रमा सब मुट्ठी में करके तीनों लोकों को भयभीत कर देता है। रामायण की कहानी के अनुसार राम भगवान का जन्म, राक्षसों को मारने से लगाकर, विवाह, फिर वनगमन और लंका विजय तक की घटनाएं दर्शकों को इस फिल्म में देखने को मिलेंगी।
संवाद और वाइस ओवर
फिल्म के संवाद की बात जरूर करनी चाहिए। कहानी की प्रस्तुति एंगेजिंग और मनोरंजक रहे इसका ध्यान रखा गया है। फिल्म के डायलॉग ऐसे रखे गए हैं जो दर्शकों को पूरी कहानी में एक नयापन दे पाने में सफल रहे हैं। खास तौर पर बच्चों को यह बहुत पसंद आएगी।
फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट रामायण किरदारों को बॉलीवुड के एक्टर्स का वॉइस ओवर है। फिल्म में राम के रूप में कुणाल कपूर और सीता के रूप में मौनी रॉय की वाइस किरदारों को बहुत रोचक बना देते हैं। मौनी रॉय के हिस्से में संवाद भी बहुत शानदार हैं। वह सीता के किरदार में आत्मविश्वास और भावना दोनों को बहुत अच्छे से आवाज के माध्यम से पहुंचाती हैं। लक्ष्मण के रूप में जिमी शेरगिल और हनुमान के रूप में मुकेश ऋषि भी अपना प्रभाव किरदारों पर डालते हैं। गुलशन ग्रोवर ने रावण की आवाज में जबरदस्त नाटकीयता और रोमांच लेकर आते हैं। थ्री डी फिल्म के लिए किरदार में जितनी नाटकीयता और इफेक्ट है उससे गुलशन ग्रोवर अपनी आवाज से मैच करते हैं।
हाइलाइट
महायोद्धा रामा फिल्म से दर्शक पहली बार, महाकाव्य रामायण को 3डी में अनुभव करेंगे-न केवल इसे देखेंगे। बल्कि वास्तव में कहानी और इसकी दुनिया से जुड़ाव महसूस करेंगे। महायोद्धा राम इस कालातीत कथा की भव्यता को जीवंत कर देती हैं। थ्री डी में साउंड इफेक्ट के साथ शानदार दृश्य दृश्य याद रह जाते हैं। कुछ दृश्य बिल्कुल लुभावने हैं-जैसे 3डी में देखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप वास्तव में उत्सव कार्यक्रम का हिस्सा हैं। सीता और राम के विवाह के बीच खड़े हैं। ताड़का राक्षसी को मारना और सीता के स्वयंवर पर राम का शक्तिशाली धनुष तोड़ देना प्रभावपूर्ण बन पड़ा है। फिल्म के राम के द्वारा ताड़का जंगल और ताड़का वध का दृश्य भी अभूतपूर्व हैं।
फिल्म में सबसे रोचक, मनोरंजक और साथ ही ज्ञानवर्धक किरदार रावण का है। जिस तरह से रावण को जीवंत किया गया है। 10 अलग-अलग सिरों के साथ, जिन्हें गुलशन ग्रोवर, अमीन सयानी, कीकू, सदाशिव अमरापुरकर और अन्य जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने आवाज दी है। दस सिर के बीच में चलने वाले संवाद में मनोरंजन, ड्रामा और ज्ञान सबकुछ है जैसे कहते हैं हमारे अंदर ही राम और रावण रहते हैं।
फाइनल टेक
महायोद्धा रामा एक पौराणिक फीचर फिल्म है जो धर्म और सदाचार के अवतार भगवान राम के जीवन और उनकी यात्रा को थ्री डी और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ प्रस्तुत करती है। राम और रावण की लड़ाई अच्छाई और बुराई की प्रतीकात्मक लड़ाई है। इस दिवाली पर स्पेशल इफेक्ट और थ्रीडी में ‘महायोद्धा रामा इन 3 डी’ परिवार के साथ सिनेमाहाल में देखने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
फिल्म रिव्यू: महायोद्धा राम इन 3डी
कलाकार: कुणाल कपूर, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, गुलशन ग्रोवर, मुकेश ऋषि,
निर्देशक: रायजादा रोहित, जयसिंह वैद्य
निर्माता: अभिमन्यू सिंह, रूपाली सिंह
बैनर: कॉन्टिलो पिक्चर्स
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


