महिमा चौधरी की प्रेम कहानी: परदेस की राजकन्या का दिल कभी टूटा, कभी हौसला बुलंद रहा
‘परदेस’ की वो मासूम चहेती, जिसने महज़ एक फिल्म से बॉलीवुड को अपना दीवाना बना लिया। महिमा चौधरी – नाम ही काफी है उस दौर की यादों को ताज़ा करने के लिए। ‘दिल है तुम्हारा’, ‘दाग: द फायर’, ‘धड़कन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दिलों पर राज करने वाली ये अदाकारा आज भी अपने चाहने वालों के लिए खास हैं।
लेकिन, पर्दे पर चहकती मुस्कान के पीछे छिपी है, उनकी निजी ज़िंदगी की वो दर्दभरी दास्तान, जो कभी ख़ुशी तो कभी आंसुओं से भरी रही। अफेयर, शादी, बेटी का जन्म और फिर तलाक़। महिमा की लव स्टोरी किसी फिल्म के ड्रामा से कम नहीं। आइए, खोलते हैं उनके दिल के वो राज़, जो आज भी सुर्खियां बटोरते हैं…
महिमा चौधरी – लिएंडर पेस अफेयर: वो रोमांटिक शुरुआत जो अधूरी रह गई
साल 2003। बॉलीवुड की चकाचौंध में महिमा का नाम जुड़ा टेनिस स्टार लिएंडर पेस से। दोनों की मुलाक़ातें, रोमांटिक डिनर और मीडिया में छपीं तस्वीरें… सब कुछ बताता था कि ये रिश्ता गहरा है। लिएंडर की स्पोर्ट्स वर्ल्ड की चमक और महिमा की फिल्मी दुनिया का मिलन, फैंस को लगता था, ये परफेक्ट जोड़ी बनेगी। अफेयर की ख़बरें ज़ोरों पर थीं, लेकिन क़िस्मत को कुछ और मंज़ूर था।
महिमा ने अचानक सबको चौंकाते हुए 2006 में आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। लिएंडर का चैप्टर यहीं ख़त्म हो गया, लेकिन महिमा के दिल में शायद वो यादें आज भी कहीं दबी होंगी। क्या था वो अफेयर जो शादी तक नहीं पहुँच सका? ये सवाल आज भी अनसुलझा है।
कौन हैं महिमा की एक्स-हसबैंड बॉबी मुखर्जी: जिनसे हुआ तलाक़?
19 मार्च, 2006 को 33 की उम्र में महिमा ने तलाकशुदा बॉबी मुखर्जी से शादी की। बॉबी कोई फिल्मी सितारा नहीं थे। कोलकाता के रहने वाले, आर्किटेक्ट से बिजनेसमैन बने। उनकी कंपनी ‘बॉबी मुखर्जी आर्किटेक्ट्स’ मुंबई, दिल्ली और मिलान जैसे शहरों में सक्रिय है। लिंक्डइन पर बॉबी खुद बताते हैं कि तीन दशकों से ज़्यादा का अनुभव है। शादी के समय बॉबी लाइमलाइट में आए, लेकिन मीडिया से दूर रहना पसंद करते थे। महिमा के लिए ये नया जीवन था। फिल्मों की भागदौड़ से दूर, एक स्थिर पारिवारिक सफर।
2007 में इस जोड़े को सबसे बड़ा तोहफा मिला बेटी आरियाना चौधरी (वर्तमान में 18 साल) का जन्म। महिमा माँ बनकर ख़ुशी से झूम उठीं। इंटरव्यूज़ में वो बताती थीं कि कैसे आरियाना उनकी ज़िंदगी की रौनक है। लाल जोड़े में सजी महिमा की शादी की तस्वीरें आज भी इंटरनेट पर वायरल होती हैं, लेकिन वो खुशियां ज़्यादा दिन नहीं टिकीं।
महिमा चौधरी का तलाक़: वो कड़वी सच्चाई?
शादी के महज़ 6 साल बाद, 2013 में आया वो दर्दनाक मोड़ ‘तलाक़’। मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि बेमेल स्वभाव और व्यक्तिगत मतभेद थे अहम वजह बने। लेकिन, महिमा के पुराने इंटरव्यू से निकली सच्चाई दिल दहला देने वाली है। बॉबी यूरोप ट्रिप कैंसिल कर बेटी आरियाना का स्कूल बदलना चाहते थे, महिमा को ये मंज़ूर नहीं था। छोटी-छोटी बातें बढ़कर झगड़ों में बदल गईं। तलाक़ के पेपर्स पर साइन को लेकर विवाद हुआ।
महिमा चौधरी का दो बार गर्भपात: मां बनने की ख़ुशी बार-बार छिन गई
सबसे दुखद: महिमा ने खुलासा किया कि उनकी शादी के दौरान दो बार गर्भपात (Mahima Chaudhary Abortion) हुआ। वो मां बनने की ख़ुशी बार-बार छिन गई। तलाक़ के बाद कस्टडी बैटल चली – आरियाना की परवरिश को लेकर दोनों के बीच तनाव। महिमा सिंगल मदर बनकर उठीं, बेटी को अकेले पाल रही हैं। फोटोशूट्स के बीच वो बेटी को मां के घर छोड़कर काम निपटाती थीं। आज महिमा कहती हैं कि आरियाना उनकी ताकत है, लेकिन वो दर्द, वो कसक – कभी कम नहीं होती।
महिमा चौधरी – संजय मिश्रा शादी के अफवाएं: क्या है सच?
तलाक़ के बाद महिमा ने खुद को फिल्मों में व्यस्त रखा। ‘इमरजेंसी’ (2025) जैसी फिल्मों से वो फिर से स्क्रीन पर लौट रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर संजय मिश्रा के साथ उनकी दूल्हा-दुल्हन वाली तस्वीरें वायरल हुईं। फैंस ने सोचा – नई शादी? लेकिन सच था फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रमोशन। महिमा हंसकर कहती हैं कि वो सिंगल और खुश हैं, बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं।
महिमा चौधरी की ये लव स्टोरी सिखाती है कि ज़िंदगी फिल्मों जैसी नहीं होती। अफेयर की चिंगारियां, शादी की खुशबू और तलाक़ का दर्द – सब कुछ सहा उन्होंने। लेकिन उठीं मज़बूत होकर। फैंस के लिए वो आज भी ‘परदेस’ की राजकुमारी हैं, जिनका दिल टूटा ज़रूर, लेकिन हौसला कभी नहीं। उनकी दास्तां हमें रुलाती भी है और इंस्पायर भी करती है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


