ट्विंकल-काजोल के शो में खुलासे, रिश्तों पर गरमाईं बहस
ट्विंकल खन्ना और काजोल का टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ इन दिनों खूब चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में फराह खान और अनन्या पांडे मेहमान बनकर पहुंचीं, जहाँ रिश्तों, अफेयर्स और बदलते सामाजिक विचारों पर बेबाकी से बात हुई। शो के दौरान ट्विंकल खन्ना के कुछ बयानों ने दर्शकों और सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है।
बदले दौर की सोच पर ट्विंकल का बेबाक राय
चर्चा के दौरान ट्विंकल खन्ना ने कहा कि आज की पीढ़ी रिश्तों को लेकर अधिक मुखर और स्वतंत्र है। उन्होंने कहा, “हमारे समय में लोग ‘लोग क्या कहेंगे’ सोचते थे, लेकिन आज के युवा सोचते हैं – अगर रिश्ता नहीं चल रहा, तो आगे बढ़ो। यह सोच समाज में एक सकारात्मक बदलाव है।”
‘एग्री-डिसएग्री’ सेगमेंट में रोचक जंग
शो के ‘Agree-Disagree’ सेगमेंट में एक दिलचस्प सवाल पूछा गया: “क्या बुजुर्ग लोग अपने अफेयर छिपाने में युवाओं से ज्यादा माहिर होते हैं?” इस पर ट्विंकल ने मुस्कुराते हुए कहा, “उम्रदराज लोगों को इसमें ज्यादा अनुभव होता है, इसलिए वे इसमें बेहतर होते हैं।” फराह खान और अनन्या पांडे ने उनकी बात से सहमति जताई, वहीं काजोल ने तर्क दिया कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के बावजूद चीजें छिपाने में अधिक होशियार है। इस पर फराह खान ने मजाक में कहा, “युवा तो तब भी पोस्ट डाल देते हैं जब वो किसी से प्यार में भी नहीं होते।”
‘पार्टनर बदलने’ पर ट्विंकल का बोल्ड कमेंट
एपिसोड में एक और बयान पर बहस छिड़ गई जब ट्विंकल ने कहा, “आज के बच्चे अपने कपड़ों से भी तेज पार्टनर बदलते हैं।” बाकी तीनों मेहमानों ने उनसे असहमति जताई, लेकिन ट्विंकल ने इसे आज की पीढ़ी की खुली सोच का प्रतीक बताया। अनन्या पांडे ने इस पर कहा कि पहले भी लोग रिश्ते बदलते थे, फर्क बस इतना है कि अब यह चीजें खुले तौर पर होती हैं।
विवादित बयानों की पुरानी परंपरा
यह पहली बार नहीं है जब ट्विंकल और काजोल ने रिश्तों पर खुलकर बात की हो। इससे पहले एक एपिसोड में उन्होंने कहा था कि शादी में शारीरिक बेवफाई (फिजिकल इन्फिडेलिटी) कोई ‘डील ब्रेकर’ नहीं है, बल्कि भावनात्मक धोखा (इमोशनल चीटिंग) ज्यादा गंभीर होता है।
दोनों अभिनेत्रियों की निजी जिंदगी
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को 24 साल हो चुके हैं, वहीं काजोल और अजय देवगन जल्द ही अपनी शादी के 27 साल पूरे करने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि 90 के दशक में इन दोनों स्टार्स के अफेयर्स की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


