रणवीर सिंह की ‘कांतारा’ पर तारीफ बनी बवाल, ‘भूत’ कहने पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स!
बॉलीवुड के ऊर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों एक वायरल वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं। इस वीडियो में वे हाल ही में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वे यह प्रशंसा सीधे फिल्म के हीरो और निर्देशक ऋषभ शेट्टी के सामने कर रहे हैं। लेकिन, अपनी बात रखते हुए रणवीर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है और यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
IFFI में क्या हुआ?
गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिव ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह बतौर मेहमान पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने ‘कांतारा’ और ऋषभ शेट्टी के काम की खूब सराहना की। लेकिन, इस प्रशंसा के बीच रणवीर ने कर्नाटक के तुलु समाज की आराध्य देवी चामुंडा को ‘भूत’ कहकर संबोधित कर दिया। बस, यही बात लोगों को नागवार गुजरी और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
क्यों भड़के यूजर्स?
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह कह रहे हैं, “मैंने आपकी फिल्म थिएटर में देखी और सच कहूं तो आपकी परफॉर्मेंस बेहद ही शानदार रही है। खासतौर पर तब, जब आपके शरीर के अंदर फीमेल भूत आ जाती है।” इतना ही नहीं, रणवीर ने उस सीन को रीक्रिएट भी करके दिखाया, जिसमें चामुंडा माता का किरदार ऋषभ शेट्टी के शरीर में आता है। रणवीर के इस हाव-भाव को देखकर ऋषभ शेट्टी खुद भी मुस्कुरा दिए, लेकिन पीछे बैठे दर्शक मायूस दिखे। रणवीर के इस बयान को ही लोग देवी चामुंडा का अपमान मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा
इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स रणवीर सिंह को निशाने पर ले रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, “रणवीर ने माता चामुंडा को भूत बुलाया है। उनका मजाक उड़ाया। यह धुरंधर के लिए मुश्किलें बढ़ाने में काफी मेहनत कर रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यही वजह है कि आजकल एक्टर्स को प्रमोशन्स से दूर रखा जाता है। प्रमोशन कम, विवाद ज्यादा करते हैं।” एक और यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, “इसने माता चामुंडा को भूत कैसे बुला दिया?” वहीं, एक यूजर ने तो सीधे तौर पर कहा, “रणवीर सिंह को शर्म आनी चाहिए।”
#RanveerSingh literally called Chavundi Mata a GHOST 😡😡😡
Mimicked her in funny way 🙂↔️🙂↔️🙂↔️🙂↔️
Man is working hard to make things difficult for #Dhurandhar ‼️pic.twitter.com/HeNyi60lu7
— Pan India Review (@PanIndiaReview) November 29, 2025
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


