AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर के प्रमुख एआई विशेषज्ञों, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को संपूर्ण मानवता के इतिहास में एक बड़ी क्रांति और बदलाव की सकारात्मक शक्ति बताया है।
पीएम मोदी ने कहा कि इसका सकारात्मक और जिम्मेदार उपयोग मानवता की भलाई के लिए वरदान है, लेकिन इसका दुरुपयोग विनाश का कारण बन सकता है। पीएम मोदी ने एआई के बारे में भारत की ‘मानवीय’ दृष्टि प्रस्तुत की जो इसकी नैतिक, जवाबदेह, संप्रभु और कानूनी प्रकृति को रेखांकित करती है। भारत का यही दृष्टिकोण 21वीं सदी में मानवता के कल्याण की अहम कड़ी बनेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि मानव इतिहास में कुछ शताब्दियों के बाद एक निर्णायक मोड़ आता है जो सभ्यता की दिशा तय करता है।
यह समिट राज्य में एआई तकनीक के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा: भजन लाल।
इस समिट को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में राजस्थान के हमारे स्टार्टअप और डेटा-संचालित गवर्नेंस मॉडल को वैश्विक मंच मिल रहा है। NVIDIA और Google जैसी अग्रणी कंपनियों के साथ हमारी टीम की चर्चा से राज्य में AI-सक्षम शासन और स्मार्ट बुनियादी ढांचे के लिए नए रास्ते खुलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह शिखर सम्मेलन राज्य में एआई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।
पीसी: मनीकंट्रोल, आजतक, डीपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


