जयपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को खुलेआम हत्या की धमकी मिलने पर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है.
इस संबंध में, डोटासरा ने आज एक धमकी भरा वीडियो साझा किया और कहा कि यह भाजपा-आरएसएस के कट्टर वैचारिक अतिवाद का एक मॉडल है, जहां पहले असहमति और विरोध को “राष्ट्र-विरोधी” बताकर माहौल बनाया जाता है और अंततः हिंसा के लिए जमीन तैयार की जाती है।
संवैधानिक पद पर बैठे विपक्षी नेता राहुल करोड़ों भारतीयों के हक और न्याय की आवाज हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि उन्हें धमकी देने वाले और उनकी हत्या की साजिश रचने वाले उग्रवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता खुलेआम घूम रहे हैं। आख़िर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कब होगी? बीजेपी-आरएसएस कितना भी जहर उगल ले, ये देश गोडसे की सोच पर नहीं बल्कि गांधी के रास्ते पर चलेगा.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


