ऐतिहासिक उड़ान: भोपाल में सुरक्षित उतरा एयर इंडिया का विमान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
ऐतिहासिक उड़ान: भोपाल में सुरक्षित उतरा एयर इंडिया का विमान
air india flight lands safely in bhopal after technical snag

हवा में थमी सांसें! एयर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट की भोपाल में आपात लैंडिंग, बाल-बाल बचे 172 यात्री

भोपाल: दिल्ली से बेंगलुरु की उड़ान पर सवार 172 यात्रियों की सांसे सोमवार रात उस समय थम गईं जब एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान के ‘कार्गो होल्ड’ में खतरे की चेतावनी मिलने के बाद एआईसी 2487, ए320 नियो (वीटी-ईएक्सओ) को फौरन भोपाल की ओर मोड़ दिया गया।

भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 33 मिनट पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। गनीमत रही कि कुछ ही मिनटों में चालक दल ने पुष्टि की कि खतरा टल गया है और विमान की सभी प्रणालियां सामान्य हैं। रात 8 बजे विमान सुरक्षित उतर गया, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

भोपाल हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण, अग्निशमन सेवा और विमानन कंपनियों के कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इस स्थिति को कुशलतापूर्वक संभाला। हवाई अड्डे के निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि इस घटना से हवाई अड्डे के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

एयर इंडिया का बयान:

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर बताया कि दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान संख्या AI2487 को एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण भोपाल डायवर्ट किया गया। विमान भोपाल में सुरक्षित उतर गया और एहतियाती जांच चल रही है। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और बताया कि हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है, तथा उन्हें जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

एक ही दिन में दूसरी घटना:

यह कोई अकेली घटना नहीं थी। इसी दिन सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को भी मंगोलिया के उलानबटोर में एहतियातन उतारना पड़ा था, क्योंकि चालक दल को रास्ते में तकनीकी खराबी का संदेह था। एयर इंडिया ने दोनों ही मामलों में यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और सुरक्षा को सर्वोपरि बताया।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *