AMN. प्री-मानसून के चलते राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है. वहीं कई राज्यों में मॉनसून के पहुंचने से झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून के कारण देश के 17 राज्यों में तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है. मौसम विभाग ने लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिम मानसून की बढ़ती सक्रियता के कारण देश में मौसम का पूरा मिजाज बदलने वाला है। इनके प्रभाव से उत्तर भारत के तपते मैदानी इलाकों से लेकर उत्तर-पूर्व के पहाड़ी इलाकों और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों तक मौसम बिगड़ने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.
लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है
मौसम विभाग ने आज 30 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज राज्य के 12 जिलों में तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और आसपास के इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.
PC:zeenews.india
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)आंधी(टी)बारिश(टी)ओलावृष्टि(टी)बिजली
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


