जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मांग की है कि भजनलाल सरकार को एसआई भर्ती में साक्षात्कार प्रणाली को समाप्त कर केवल योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए.
इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि देश के लगभग 14-15 राज्यों में एसआई भर्ती प्रक्रिया से साक्षात्कार प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है. जब देश के कई राज्यों में योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है तो राजस्थान में अब तक यह व्यवस्था समाप्त क्यों नहीं की गई? राजस्थान सरकार को भी एसआई भर्ती में साक्षात्कार प्रणाली समाप्त कर केवल योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।
कोटा में राहुल गांधी की छात्रों से बातचीत को लेकर सचिन पायलट ने कहा कि कोटा में राहुल गांधी की मेगा रैली का आयोजन सिर्फ यही मकसद था कि पेपर लीक, मूल्यांकन में अनियमितता और चयन प्रक्रिया में बार-बार बदलाव जैसी समस्याओं के कारण छात्रों और युवाओं में निराशा और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है.
पायलट ने कहा कि राहुल जी की सोच है कि सकारात्मक और अनुकूल शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे ताकि भविष्य में किसी भी युवा को अपने भविष्य और सपनों के साथ समझौता न करना पड़े.
नई पीढ़ी चाहती है कि उसका भविष्य सुरक्षित रहे
सचिन पायलट ने कहा कि नई पीढ़ी चाहती है कि उनका भविष्य सुरक्षित रहे और यह तभी संभव है जब भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वास के साथ आयोजित की जाएं. कई मध्यम वर्गीय और वंचित परिवार हर साल लाखों रुपये खर्च करते हैं और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने को पूरा करने की कोशिश करते हैं। यदि युवाओं को वर्षों की मेहनत के बाद भी अवसर नहीं मिले तो उनके भीतर हताशा और निराशा पैदा होना स्वाभाविक है।
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


