AMN. मानसून के बीच आज मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई इलाकों में तेज हवाएं, मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
जल्द ही मानसून सक्रिय हो जाएगा
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होने की ओर बढ़ रहा है और आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में इसके प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. 2 जुलाई से पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. जहां अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. अगले तीन से चार दिनों तक कोटा और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
पीसी-जागरण
(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम का पूर्वानुमान 1 जुलाई(टी)बारिश की चेतावनी 1 जुलाई(टी)आंधी(टी)मौसम की भविष्यवाणी(टी)दिल्ली का मौसम(टी)ऊपर का मौसम(टी)बिहार का मौसम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


