AMN. भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है. पेट्रोल की कीमत जहां 5 रुपये प्रति लीटर कम की गई है, वहीं डीजल की कीमत भी 3 रुपये प्रति लीटर कम की गई है. ईंधन की कीमत में यह कटौती भारत के सबसे बड़े निजी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी द्वारा की गई है और नई कीमतें बुधवार, 1 जुलाई, 2026 से लागू हो गई हैं।
दो साल से अधिक समय में यह पहली बार है जब किसी कंपनी द्वारा खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मध्य पूर्व में तनाव कम होना है, क्योंकि युद्ध ख़त्म होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की क़ीमतें गिर गई हैं.
7000 पेट्रोल पंपों पर सस्ता पेट्रोल-डीजल
रूस की रोसनेफ्ट समर्थित ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने हाल ही में भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 7,000 के पार पहुंचा दी है और इसके साथ ही यह निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी पेट्रोल-डीजल खुदरा विक्रेता बनकर उभरी है।
pc- Indianexpress.com
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


