AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 करने को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स के जरिए इस संबंध में बड़ा बयान दिया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स के जरिए कहा कि 12 साल की गरीब विरोधी आर्थिक नीतियों और समझौतावादी विदेश नीति ने आज देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को जहरीले लकड़ी के धुएं की ओर धकेल दिया गया है।
प्रवासी मजदूरों की लाइफलाइन 5 किलो वाला सिलेंडर भी ₹323 महंगा हो गया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी गई। ऊपर से पिछले 3 महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹89 बढ़ा दी गई – मतलब पहले कीमत बढ़ाओ, फिर सब्सिडी कम करो, गरीबों का चूल्हा बुझाओ। प्रवासी मजदूरों की जीवन रेखा 5 किलो वाला सिलेंडर भी ₹323 महंगा हो गया है, क्या कमाएंगे, क्या खाएंगे और क्या बचाएंगे?
मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे?
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने अरबपति दोस्तों को लाखों करोड़ रुपये की कर्ज माफी देना और अपनी विफलताओं का बिल गरीबों को सौंपना लूट का मोदी मॉडल है. मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपके द्वारा बनाई गई इस ढहती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएगा?
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


