जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में आज से गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय पर अन्नदाता आक्रोश रैली का आयोजन होने जा रहा है. आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी.
उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में आयोजित “अन्नदाता आक्रोश रैली” 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:15 बजे से गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय पर आयोजित की जा रही है। गुड़ामालानी क्षेत्र सहित बाड़मेर एवं बालोतरा जिले के किसान भाइयों, युवा मित्रों एवं आरएलपी परिवारजनों से मेरी अपील है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में गुड़ामालानी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अन्नदाता आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है. इस रैली में पूर्व मंत्री एवं आरएलपी नेता दिलीप चौधरी और मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी भाग लेंगे. हनुमान बेनीवाल की पार्टी के इस कदम से भजनलाल सरकार की टेंशन बढ़ सकती है.
PC:channel4newsindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


