राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उठाया बड़ा कदम, इन दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उठाया बड़ा कदम, इन दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: पंचायत और निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उठाया बड़ा कदम, इन दिग्गजों को दी बड़ी जिम्मेदारी

AMN. राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा कदम उठाया है. कांग्रेस ने प्रदेश के 4 और जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है. खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी टीकाराम जूली समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.

बैठक में राहुल गांधी ने संगठन के बारे में विस्तार से फीडबैक लिया. बैठक के बारे में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा हुई. पार्टी की भावी योजना पर भी चर्चा हुई.

उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार नये जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. सुनील शर्मा को जयपुर शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रतापगढ़ जिले से दिग्विजय सिंह, झालावाड़ से वीरेंद्र सिंह गुर्जर और बारां जिले से हंसराज मीना को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.

डोटासरा ने चारों नये जिला प्रमुखों को बधाई दी

डोटासरा ने प्रदेश के चारों नए जिला प्रमुखों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे और संगठन को और मजबूत कर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के न्याय संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पीसी:एक्स


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *