AMN. राजस्थान के बीकानेर जिले में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में संत समाज का आमरण अनशन अब भजनलाल सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है. संत समाज का आमरण अनशन जारी. . भजनलाल सरकार से खेजड़ी की लगातार सुरक्षा की मांग को लेकर संत समाज के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष महापड़ाव स्थल पर अनशन पर बैठे हैं.
अनशन पर बैठे संतों ने राज्य सरकार को एक दिन का अल्टीमेटम भी दिया है. संतों ने अब सरकार से साफ शब्दों में कह दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन रुकने वाला नहीं है. वे खेजड़ी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को भी तैयार हैं। खेजड़ी बचाओ आंदोलन में 10 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने की भी खबर आई है. डॉक्टरों की टीम द्वारा लगातार मेडिकल जांच की जा रही है. भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की ओर से जल्द से जल्द वृक्ष अधिनियम लागू करने की मांग की है.
हम पर्यावरण की कीमत पर ऐसा विकास स्वीकार नहीं कर सकते: गहलोत
आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत ने खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन किया है. अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा था कि राज्य सरकार को अपनी जिद छोड़कर तुरंत प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए और ‘वृक्ष संरक्षण अधिनियम’ की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए. हम पर्यावरण की कीमत पर ऐसे विकास को स्वीकार नहीं कर सकते जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को अंधकारमय बना दे।
खेजड़ी कोई साधारण वृक्ष नहीं, हमारे लिए देव वृक्ष है: राजे
वसुन्धरा राजे ने एक्स के माध्यम से कहा है कि खेजड़ी कोई साधारण वृक्ष नहीं है, यह हमारे लिए देव वृक्ष है. जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ा है. यहां खेजड़ी की पूजा की जाती है। मैं स्वयं भी खेजड़ी की पूजा करता हूं। जिस देवता की हम पूजा करते हैं उसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हमें राजनीति से ऊपर उठकर इसके संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इसे बचाया जाना चाहिए. खेजड़ी और ओरण (गौचर भूमि) को बचाने के अभियान में मैं सबके साथ हूं।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


