AMN. इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग के बीच देशवासियों के लिए अच्छी खबर आई है. खबर है कि एलपीजी से भरा एक और जहाज भारत पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ‘जग वसंत’ नाम का जहाज गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर पहुंच गया है।
इस पर करीब 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लदी है. यह देश में घरेलू गैस आपूर्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने पहले जानकारी दी थी कि 47,600 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर जहाज ‘जग वसंत’ भारत पहुंचने वाला है।
एक अन्य जहाज ‘पाइन गैस’ 45,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है। देश में एलपीजी की कमी की खबरों के बीच जग वसंत जहाज के भारत आने से देशवासियों को राहत जरूर मिली है.
पीसी: thecsrjournal
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)शिप जग वसंत(टी)एलपीजी(टी)इंडिया(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


