पीएनजी के पांच लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी में भजनलाल सरकार, सीएम ने पीएम मोदी को दी जानकारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पीएनजी के पांच लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी में भजनलाल सरकार, सीएम ने पीएम मोदी को दी जानकारी
पीएनजी के पांच लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी में भजनलाल सरकार, सीएम ने पीएम मोदी को दी जानकारी

AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम से उत्पन्न स्थिति और भारत पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की।

इस दौरान पीएम मोदी ने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए सतर्कता, तैयारी और मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया. पीएम मोदी की वीसी बैठक में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी सीएम हाउस से शामिल हुए. उन्होंने पीएम मोदी को राज्य में ईंधन और गैस आपूर्ति की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने राज्यों की स्थिति और आपूर्ति के बारे में भी पीएम मोदी से पूरी जानकारी साझा की.

मुख्यमंत्री भजन लाल ने पीएम मोदी को यह भी बताया कि राज्य सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के पांच लाख नए कनेक्शन देने की तैयारी कर रही है, जिससे शहरी क्षेत्रों में गैस आपूर्ति और मजबूत होगी.

खबरों के मुताबिक, सीएम भजन लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया है और इन प्रयासों के कारण राज्य में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है.

बैठकों के जरिए जिला स्तर तक मॉनिटरिंग को मजबूत किया गया है.

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को बताया कि राज्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री द्वारा तीन बार और मुख्य सचिव स्तर पर दो बार बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. इन बैठकों के माध्यम से जिला स्तर तक निगरानी को मजबूत किया गया है. सीएम ने बताया कि एलपीजी और गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य में 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर संचालित किए जा रहे हैं.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *