AMN. कॉकरोच जनता पार्टी ने आज NEET पेपर लीक को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में 5 घंटे तक प्रदर्शन किया. इस दौरान वहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए. इनमें अधिकतर छात्र और युवा शामिल थे। इस दौरान अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है.
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान पांच दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार को जंतर-मंतर पर फिर धरना देंगे. आपको बता दें कि अभिजीत आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली आए थे. वह एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने सुबह 10 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया, जो दोपहर 3 बजे तक जारी रहा.
दोपहर तीन बजे अभिजीत और सोनम वांगचुक के जाने के बाद धरना स्थल धीरे-धीरे खाली होने लगा. खबरों के मुताबिक पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया है. आपको बता दें कि चीफ जस्टिस सूर्यकांत द्वारा कुछ बेरोजगार युवाओं के रवैये को लेकर ‘कॉकरोच’ शब्द का इस्तेमाल करने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी अस्तित्व में आई है.
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


