AMN. देश में आज दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं. एक गुजरात में हुआ और दूसरा महाराष्ट्र में. दोनों सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत की खबर है.
गुजरात में आज तड़के पहला सड़क हादसा हुआ. सुरेंद्रनगर में लखतर-वीरमगाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब डेढ़ बजे एक ट्रक ने पैदल जा रहे तीर्थयात्रियों को कुचल दिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। दूसरा सड़क हादसा महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ.
यहां एक वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं. यह सड़क हादसा आज सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव के रायता पुल पर हुआ.
बताया जा रहा है कि वैन की विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर से सीधी टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)दो दुखद सड़क दुर्घटनाएं(टी)गुजरात(टी)महाराष्ट्र(टी)हिनीड समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


