विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा पहली बार हुआ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा पहली बार हुआ
विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा पहली बार हुआ

जयपुर. कांग्रेस ने एनएसयूआई राजस्थान अध्यक्ष विनोद जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी दी है. कांग्रेस ने अब विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह पहली बार है कि राजस्थान के किसी नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर साफ कर दिया है कि अब छात्र संगठन का राष्ट्रीय नेतृत्व विनोद जाखड़ संभालेंगे. आपको बता दें कि कुछ महीने पहले एनएसयूआई राजस्थान ने विनोद जाखड़ के नेतृत्व में राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन किया था. आपको बता दें कि विनोद जाखड़ दलित वर्ग से आते हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विनोद जाखड़ को एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है. इस संबंध में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में एनएसयूआई संगठन मजबूत होगा और छात्रों की आवाज को नई ऊर्जा मिलेगी. जिस प्रकार आपने राजस्थान में युवा शक्ति के लिए संघर्ष किया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

टीकाराम जूली ने भी बधाई दी

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि विनोद जाखड़ को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं. मुझे पूरा विश्वास है कि आप देश की छात्र शक्ति की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और उनके अधिकारों के लिए पूरी प्रतिबद्धता और क्षमता से लड़ेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *